Sunday, June 26, 2011

आसमान से बड़ी किताब...!

बेहतर जीवन गढ़ी किताब
लेकर सबको बढ़ी किताब।
नापे गहरे सागर को
ऊंची चोटी चढ़ी किताब।
सदा ज्ञान के गहनों में
चुन-चुन मोती जड़ी किताब।
जीवन पथ को रोशन करने
अंधियारों से लड़ी किताब।
दूर सफ़र में संग हमारे
साथ-साथ चल पड़ी किताब।
पथरीली, दुर्गम राहों में
हरियाली बन खड़ी किताब।
छू लेंगे हम चाँद-सितारे
आसमान से बड़ी किताब।
तुलसी,सूर,कबीर को देखो
युग पुरुषों की गढ़ी किताब।
साकार किए हैं सारे सपने
जिसने डटकर पढ़ी किताब।
नेक,सफल इंसान बनाने
सदा आन पर अड़ी किताब।
=============================
सतीश उपाध्याय की कविता साभार प्रस्तुत.






2 comments:

शारदा अरोरा said...

तुलसी,सूर,कबीर को देखो
युग पुरुषों की गढ़ी किताब।
bahut badhiya ...

Madhur said...

साकार किए हैं सारे सपने , जिसने डटकर पढ़ी किताब।
नेक,सफल इंसान बनाने, सदा आन पर अड़ी किताब।
अद्भुत सच ,Really amazing